{"_id":"5a85c6924f1c1b462c8b8162","slug":"181518716562-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल दस्तों ने दो कक्ष निरीक्षकों को किया कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचल दस्तों ने दो कक्ष निरीक्षकों को किया कार्यमुक्त
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल की रंजनकला और दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इस दौरान विभिन्न सचल दस्तों की ओर से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सचल दस्तों ने दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया।
वित्त लेखाधिकारी दीपक सिंह के दस्ते ने मनिहारी ब्लाक क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र पर विषय अध्यापक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। इसके अलावा, राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव के दस्ते ने करंडा ब्लाक क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर विषय अध्यापक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। उन्होंने एक अन्य केंद्र पर बिना परिचय पत्र के कक्ष निरीक्षकों के पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी। आज की परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर एक परीक्षार्थी को किन्हीं कारणों से परीक्षा न देने की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी ने पहुंचकर परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिलाया। इसके बाद परीक्षार्थी ने पूरी परीक्षा दी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव, बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार के दस्ते ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।