{"_id":"5a6f5d0f4f1c1bcb268b70ab","slug":"181517247759-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों को लेकर उहापोह की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों को लेकर उहापोह की स्थिति
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होने में करीब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है लेकिन अभी तक परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का वितरण नहीं किया जा सका है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के शिक्षकों को छोड़कर कमी पड़ने पर कहां से कक्ष निरीक्षक लिए जाएंगे। इस बात को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। वैसे भी अगर देखा जाए तो सिर्फ माध्यमिक के शिक्षकों के भरोसे परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एक लाख चौंतीस हजार पांच सौ 30 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख एक हजार पांच सौ सैंतालीस परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए जिले में कुल 279 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 09 राजकीय, 79 एडेड और 191 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में छह संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर को मुख्य संकलन केंद्र और इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, बापू इंटर कालेज सादात, टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर, नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद और एसकेबीएम इंटर कालेज दिलदारनगर को उप केंद्र बनाया गया है। केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। सोमवार तक करीब सौ केंद्र कापियां ले जा चुके थे। परीक्षा की तिथि को ध्यान में रखते हुए बेसिक के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का आदेश जिला प्रशासन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से अभी तक नहीं दिए जाने से प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापकों की चिंता बढ़ गई है। परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों एवं केंद्र व्यवस्थापकों ने अपनी इस परेशानी से जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला प्रशासन को अवगत भी करा दिया है।