{"_id":"5a5a3da54f1c1bb13f8b4a4d","slug":"181515863461-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति आज : पूरे दिन बाजार रहा गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति आज : पूरे दिन बाजार रहा गुलजार
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शनिवार को मकर संक्रांति का बाजार गर्म रहा। पर्व से संबंधित दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच लोगों ने चूड़ा, लाई, ढूंढा, गुड़, पट्टी आदि की खरीददारी की। बसों-ट्रेनों सहित अन्य यात्री वाहनों में बेटियों को खिचड़ी पहुंचाने के लिए जाने वाले लोग नजर आए। परंपरा के अनुसार हर वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष रविवार को पड़ने से परंपरा मानने वालों ने जहां 14 जनवरी को पर्व को मनाने का निर्णय लिया है, वहीं कई लोग ब्राह्मणों के अनुसार 15 जनवरी को पर्व का मनाने का निर्णय लिया है। पर्व के मद्देनजर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में इससे संबंधित सामानों की दुकानें कई दिन पहले ही सजा दी गई थी। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आता गया, वैसे-वैसे इन दुकानों पर खरीददारों का दबाव भी बढ़ता गया। शनिवार को शहर के मिश्रबाजार, लंका, नखास, चीतनाथ, लालदरवाजा, स्टेशन, कचहरी, सकलेनाबाद, गोराबाजार, रौजा आदि मुहल्लों में सजी दुकानों पर ग्राहकों का सुबह से लेकर देर शाम तक दबाव बना रहा है। इस दौरान लोगों ने लाई, चूड़ा, ढूंढा, तिलवा, गुड़, विभिन्न खाद्य सामग्रियों से बनी पट्टी सहित पर्व से संबंधित अन्य सामानों की खरीददारी की। महंगाई के बाद भी लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार सामानों की खरीद की। अच्छी बिक्री की वजह से दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से खिले नजर आए। उधर बसों, ट्रेनों सहित अन्य यात्री वाहनों में खिचड़ी पहुंचाने वाले परिवार के महिला-पुरुष नजर आए। कोई सामानों से भरा झोला लेकर बहू-बेटियों के यहां जाता नजर आया तो कोई बोरे में भरे सामानों को बेटियों के घर तक पहुंचाया। सिटी रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले अधिकांश यात्री खिचड़ी लेकर आने वाले ही नजर आए। कुछ इसी तरह का नजारा प्राइवेट बस स्टैंडों और रोडवेज बस स्टैंड पर दिखा।
विज्ञापन