फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सात महीने से बंद है रक्सहा बाईपास मार्ग

सात महीने से बंद है रक्सहा बाईपास मार्ग

Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सात महीने से बंद है रक्सहा बाईपास मार्ग
विज्ञापन

दिलदारनगर। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार ने 15 जून को सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया था। वहीं रक्सहा बाईपास मार्ग इस कदर गड्ढे में तब्दील हुआ कि इस पर सात माह से आवागमन बंद है। पैदल आवागमन करने वाले किसी तरह पटरी से लड़खड़ाते हुए आवागमन कर रहे हैं लेकिन चार पहिया वाहनों को काफी दूरी तय कर सैयदराजा होते हुए हाइवे पर पहुंचना पड़ रहा है। मार्ग को दुर्दशा से न उबारे जाने से लोगों में निराशा के साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी गहराती जा रही है।
उत्तर प्रदेश को बिहार से सीधे जोड़ने के लिए रक्सहा बाईपास एकमात्र मार्ग था। इससे इस मार्ग पर चौबीसों घंटा चार पहिया वाहनों का दबाव बना रहता था। धीरे-धीरे यह मार्ग खस्ताहाल होता गया। बावजूद इसके संबंधित विभाग इसकी मरम्मत के प्रति गंभीर नहीं हुआ। इसका परिणाम यह हुआ कि मार्ग पूरी तरह से बेजार होकर ऐसे गड्ढों में तब्दील हो गया, जिसके बीच वाहनों की कौन कहे, पैदल निकल पाना भी लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया। आखिरकार सात माह पहले वाहन चालकों ने मार्ग से तौबा कर लिया। इससे सात माह से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप है। पैदल आवागमन करने वाले किसी तरह से पटरी के सहारे आ-जा रहे हैं। मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर से बिहार को जाने वाले ट्रकों सहित अन्य चार पहिया वाहन काफी दूरी तय कर सैयदराजा होते हुए हाइवे पर पहुंचने को विवश हो रहे हैं। मार्ग को दुर्दशा से न उबारे जाने से लोगों में निराशा के साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के बालाजी के अनुसार सड़क की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। आचार संहिता लागू है। आचार संहिता समाप्त होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब प्रदेश सरकार ने 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया तो यह आस जगी कि चलो अब इस सड़क की बदहाली दूर हो जाएगी लेकिन सड़क गड्ढामुक्त नहीं हुई और इस पर आवागमन बंद हो गया। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा। उपेंद्र कुमार

वजह से चारपहिया वाहनों ने इससे मुंह मोड़ लिया है। सड़क के गड्ढे में वाहन के फंसने पर उन्हें परेशानी न झेलनी पड़ी, इसके लिए इस मार्ग का उपयोग ही करना बंद कर दिया है। पैदल आवागमन करने में भी लोगों को काफी कष्ट हो रहा है। आनंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed