{"_id":"59f4b6cb4f1c1bc9678b8180","slug":"181509209803-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय वृद्घि को लेकर कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई आस्तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय वृद्घि को लेकर कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई आस्तीन
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मानदेय की वृद्घि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने धरना दिया। कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर धरना के साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
इस मौके ब्लाक अध्यक्ष अंजू चतुर्वेदी ने कहा कि जब-तक हमारे मानदेय बढ़ाने की घोषणा प्रदेश सरकार नहीं करती है। तब-तक धरना जारी रहेगा। उपाध्यक्ष सविता ने कहा कि 9 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या और मानदेय वृद्धि के लिए शासन द्वारा गठित कमेटी सहित शासन के प्रतिनिधियों के मध्य वर्ता निश्चित है। इस मौके पर गीता, आशा, सुमन, कविता, मामता, शीला आदि मौजूद रही। इधर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सदर ब्लाक, देवकली ब्लाक, करंडा, बिरनो ब्लाक सहित अन्य ब्लाकों पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस माके पर शीला चौहान, संगीता सिंह, ममता अधिकारी, निर्मला सिंह, संगीता सिंह, आशा जायसवाल, रतन, उषा वर्मा, मिथलेश, सीमा कुशवाहा, शोबरन खातून आदि मौजूद रहीं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के वादा खिलाफ को देखते हुए 2 नवंबर को कार्यकर्ता सीएम को संबोधित मांग पत्र संसद सदस्यों को सौंपेंगी। साथ मानदेय वृद्घि के लिए 21 और 22 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।