फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   होनहारों ने पीसीएस में बजाया डंका 16-40-36

होनहारों ने पीसीएस में बजाया डंका 16-40-36

Sun, 24 Feb 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
होनहारों ने पीसीएस में बजाया डंका 16-40-36
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2016 के घोषित परिणाम में जिले के होनहारों ने अपना परचम फहराया है। दूसरे दिन भी चयनित हुए लोगों के घर खुशी छायी रही।
विज्ञापन

सर्वेश यादव- पलिया बुजुर्ग
भांवरकोल। क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गांव के सर्वेश यादव ने यूपीपीसीएस 2016 में 39 वां रैंक प्राप्त किया है। इनका चयन उपजिलाधिकारी के पद पर किया गया है। इसके पूर्व भी पीसीएस 2014 में भई उनका चयन वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में हुआ था इस समय वह मुरादाबाद में कार्यरत थे। राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा पास करने के बाद यह नोएडा से बीटेक करने चले गए। इनके पिता वशिष्ट यादव पुलिस निरीक्षक के रूप में वीरता पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। मां दमयंती देवी कुशल गृहिणी है। इनके भाई अजय यादव ने बताया कि उनके चयन से गांव समेत पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता व्याप्त है।
विज्ञापन

सोनम राय- नगसर
दिलदारनगर। क्षेत्र के नगसर गांव की सोनम राय का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। इस खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी का लहर व्याप्त है। गांव के संतोष राय एवं ममता राय की पुत्री सोनम शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है। गांव के ही सरस्वती शिशु मंदिर से प्राथमिक शिक्षा तथा जगजीवन राम इंटर कॉलेज से इंटर तक की शिक्षा प्राप्त किया। इसके बाद गाजीपुर महिला कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। बाद में पीजी कॉलेज से बीएड करने के बाद इनका चयन बतौर अध्यापिका उतरांव में हो गया। इसके बाद भी यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती रहीं। दादा राधाकृष्ण राय ने कहा कि इससे परिवार का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप प्रदीप सिंह- तिसड़ा
बहरियाबाद। क्षेत्र के तिसड़ा गांव निवासी दिलीप प्रदीप सिंह का चयन जिला प्रशासनिक अधिकारी (परिवार कल्याण) सेल एक्शन पद पर हुआ है। वह इस समय हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक पद पर नियुक्त है। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।इनके पिता मुसाफिर सिंह तथा माताजी का निधन हो चुका है। दो भाई तथा दो बहनों में यह सबसे छोटे हैं। यह बचपन से ही होनहार रहे है। अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम व परिजनों के मार्गदर्शन को देते हैं। भाई दुष्यंत प्रतीक सिंह, बहन दीप्ति, विक्की, आलोक सिंह समेत गांव में भी खुशी का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed