{"_id":"5c6d9c5cbdec2273934e21a8","slug":"171550687324-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना ने सुनी महिलाओं की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना ने सुनी महिलाओं की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे बुुधवार को पूर्वांह्न 10 बजे जनपद मुख्यालय पहुंची। उन्होंने पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को न्याय का भरोसा दिलाया। उनके सामने कुल नौ पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। सभी के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करने के बाद उसे संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
जिले की महिलाओं को न्याय देने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने एक कार्यक्रम आयोजित कर पीड़ितों की बात सुनी। श्री चौबे ने कहा कि वह महिलाएं जिनको कहीं से न्याय न मिला हो, वह सीधे हमसे संपर्क कर अपनी समस्या बता सकती हैं। सरकार की मंशा के मुताबिक प्रत्येक जनपद में अधिक से अधिक महिलाओं को न्याय देने का कार्य राज्य महिला आयोग के माध्यम से किया जा रहा है। बुधवार को मीना चौबे लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एक-एक कर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनने का काम किया। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकार अनिल सोनकर, सीओ महिपाल पाठक और आशा ज्योति केंद्र की सेंटर मैनेजर नीतू कुमारी आदि उपस्थित रहीं।