फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बस से कुचलकर मासूम की मौत

बस से कुचलकर मासूम की मौत

Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बस से कुचलकर मासूम की मौत
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रौजा स्थित मऊ बस स्टैंड के पास शनिवार की सुबह मिनी बस की जद में आने से एक बालक की मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर गाजीपुर-मऊ, गाजीपुर-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत तिराहे पर सड़क जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। रेवतीपुर थाने की पुलिस ने चालक को बस सहित पकड़ लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खोवा मंडी निवासी मुश्ताक अहमद ने रौजा स्थित मऊ बस स्टैंड के पास ठेला पर चना-नमकीन की दुकान लगाता है। रोज की तरह सुबह भी उसका बेटा अयान (08) दुकान पर आया था। सुबह करीब आठ बजे बस स्टैंड से गहमर जाने के लिए एक मिनी बस निकल रही थी। इसी बीच सामने से निकलते समय अयान बस की जद में आ गया और अगला पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। चालक की बच्चे पर नजर नहीं पड़ी। उसे पहिया के नीचे देख वहां मौजूद लोग शोर मचाते हुए बस को रोकने के लिए कहने लगे। इससे घबराये चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया, जिससे पिछला पहिया अयान के ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस सहित फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर तत्काल गाजीपुर-मऊ, गाजीपुर-बलिया मार्ग पर बांस-बल्ली लगा कर और टायर जला कर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने में जुट गए, लेकिन लोग मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। सदर एसडीएम शिवशरण अप्पा वहां पहुंचे और मुआवजा का आश्वासन देकर दो घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर रेवतीपुर पुलिस ने बस का पीछा कर चालक सहित पकड़ लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे बस सहित हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed