{"_id":"5bae6adb867a5570f11058f7","slug":"171538157275-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचित मुआवजा न मिलने पर किसान नहीं देंगे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचित मुआवजा न मिलने पर किसान नहीं देंगे जमीन
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुहवल। ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड के विस्तार को लेकर प्रशासन की ओर से किए गए भूमि अधिग्रहण में मिलने वाले मुआवजे में असमानता पर किसानों में रोष गहराने लगा है। शुक्रवार को मेदिनीपुर गांव स्थित दलदश बाबा मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा दिए बगैर वह अपनी जमीन अधिग्रहण नहीं होने देंगे।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन पर मनमाने तरीके से जमीन का अधिग्रहण करने का नोटिस देने एवं मुआवजे को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दबाव के आगे नहीं झुकने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने कहा कि प्रशासन का रवैया किसानों के प्रति उपेक्षात्मक एवं उत्पीड़नात्मक है। उन्होंने परियोजना से प्रभावित सभी किसानों को उचित दर से मुआवजा दिए बगैर अपनी जमीन नहीं देने का आह्वान किया। प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रशासन ने जिस तरह से हम सबको अंधेरे में रखकर जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई की है, वह पूरी तरह से असहनीय है। उचित एवं एक समान मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मिथिलेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, बाचा सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, वीरबहादुर सिंह, राकेश सिंह, हलधर पांडेय, ओमप्रकाश, विजेंद्र, मोहन राम, रविंद्र, भगवान सिंह, सुनील, रूक्मशेन सिंह, नागेश मास्टर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन