{"_id":"5bad13cb867a557fe732c2f7","slug":"171538069451-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम ने किया अलबम का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम ने किया अलबम का विमोचन
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर(गाजीपुर)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवोदित गायक सत्येंद्र सिंह यादव रिंकू के समाजवादी गीतों के एलबम का विमोचन किया।
बीते दिनों समाजवादी पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय से दिल्ली तक सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा निकाली गई थी। इसके समापन के बाद लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के लोहिया सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुली अंतर्गत शेरपुर गांव के यूपी गौरव से सम्मानित नवोदित गायक सत्येंद्र सिंह यादव रिंकू के समाजवादी गीतों के जय गणेश म्यूजिक इलाहाबाद द्वारा जारी अलबम का विमोचन किया।
गायक कलाकार सत्येंद्र सिंह यादव रिंकू ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने इस दौरान कहा कि 2019 का चुनाव सपा युवाओं के बलबूते पर दमदार तरीके से लड़ेगी। एलबम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रिंकू, संत दिनेश लाल यादव, अज्जू शुक्ला तथा मंगला तिवारी द्वारा गाए गए समाजवादी गीत एवं गीतकार कमल व्यास तथा कुमार अनुपम अपनी रचनाओं से समाजवादी परिवर्तन और विकास को दर्शाने का जो प्रयास किया है, वह प्रशंसनीय है। बताया कि इस मौके पर स्टूडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम कमल तथा निर्देशक हिमांशु यादव, साइकिल यात्रा के आयोजक अभिषेक यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, विधानसभा क्षेत्र जमानिया के सपा मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, गोलू यादव, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।