फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाले के गंदे पानी से गंगा के अस्तित्व पर संकट

नाले के गंदे पानी से गंगा के अस्तित्व पर संकट

Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नाले के गंदे पानी से गंगा के अस्तित्व पर संकट
गाजीपुर। रक्षत गंगा आंदोलन एवं गंगा मुक्ति मोर्चा की संस्थापक अध्यक्ष प्रख्यात संस्कृत कवयित्री प्रो. कमला पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को एक टीम पहुंची। उन्होंने शहर के गंगा घाटों का निरीक्षण करने के साथ गिर रहे नालों को भी देखा। कहा कि विगत कई वर्षों से पूरे शहर का अवजल गंगा की धारा में सीधे गिराया जा रहा है। जो नदी के अस्तित्व को संकट में डाल रहा है। इस महान संकट का हल अगर नहीं खोजा गया तो आश्चर्य नहीं कि तो हम गंगा विहीन हो जाएंगे।
विज्ञापन

आंदोलन के संयोजक रामशंकर सिंह ने बताया कि गंगा मुक्ति मोर्चा के सचिव जल वैज्ञानिक प्रो. राम सागर दूबे ने गंगा परिशुद्धीकरण की स्वदेशी तकनीक का अविष्कार किया है। इस पद्धति का नाम सुजल तकनीकी है। इस तकनीक के माध्यम से स्वल्प साधनों द्वारा नालों के जल को रोककर, उसे स्वच्छ बनाकर मुख्य धारा में भेजा जा सकता है। वह दिन दूर नहीं जब पुन: मां गंगा स्वच्छ और निर्मल होकर भारत की धरती को सुजला-सुफला शस्य श्यामला बना पाएंगी। कहा कि केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजन तक-तक सफल नहीं हो सकती, जब-तक इसे जनता से नहीं जोड़ा जाएगा। टीम के सदस्यों ने गंगा में गिर रहे नालों के ट्रीटमेंट की अनिवार्य आवश्यकता है। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति की प्रेरणाधारा मां गंगा के सांस्कृतिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशाल जन-जागरण भी जरूरी है। टीम के सदस्यों ने शहर के ददरी घाट, शिव साई मंदिर घाट एवं कलक्टर घाटों का सर्वेक्षण किया। साथ ही टीम ने जिला प्रशासन से गंगा में निर्बाध मिल रहे नालों की ट्रीटमेंट की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed