फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे शास्त्री जी

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे शास्त्री जी

Sun, 19 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे शास्त्री जी
गाजीपुर। प्रमुख समाजसेवी पूर्वांचल ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित गंगाधर शास्त्री का प्रथम पुण्य स्मृति दिवस रविवार को पूर्वांचल को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड परिसर में मनाया गया। श्रद्धांजलि समारोह में प्रमुख राजनेताओं, सहकारी नेताओं एवं शिक्षाविदों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि शास्त्री जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शास्त्री जी एक विख्यात कर्मकांडी विद्वान के साथ ही मुहम्मदाबाद नगरपालिका के सभासद एवं शिक्षक रहे। सामाजिक संस्थाओं के अगुआ के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। शास्त्री जी के पुत्र इफ्को के निदेशक राजकुमार त्रिपाठी, पूर्वांचल को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामबाबू शांडिल्य एवं आनंद कुमार त्रिपाठी ने आगंतुकों का स्वागत किया। पंडित अभिषेक तिवारी ने वैदिक रीति से हवन-पूजन कराया। इस अवसर पर डा. श्रीकांत पांडेय, डा. विनय कुमार दुबे, डा. उमाशंकर पांडेय, प्रभाकर मिश्र, तात्या सिंह, सहायक आयुक्त सहकारिता डा. प्रदीप कुमार सिंह, नरेंद्रनाथ सिंह, कमलेश सिंह, इफ्को झारखंड के एसएम आरके सिंह, जिला सहकारी बैंक मऊ के सचिव पारसनाथ राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव, इफको वाराणसी मंडल के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव, भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, रमाकांत द्विवेदी, एनके सिंह, शशिकांत शुक्ला, राधेश्याम सिंह, डा. जनक कुशवाहा, कृपाशंकर राय, मदन गोपाल राय आदि उपस्थित थे। अंत में रविशंकर शांडिल्य ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed