{"_id":"59b42b974f1c1bfe7f8b5750","slug":"171504979863-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी पुलिस ने दूकानदार को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी पुलिस ने दूकानदार को उठाया
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सतरामगंज बाजार में शनिवार को स्टोव बनाने वाले दूकानदार मुलायम राम को गैरजनपद से आई पुलिस ने शनिवार को उठा लिया। दूकान पर पहुंची पुलिस टीम को देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों के पूछने पर भी पुलिसकर्मी बिना कुछ बताए उसे लेकर चले गए। शुक्रवार को भी इसी बाजार से एक सर्राफा व्यापारी को चार पुलिस कर्मियों ने उठा लिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकिशुन प्रसाद ने इस तरह के किसी मामले में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन