फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अल्पसंख्यक विभाग के बजट में कटौती करने पर सपा कार्यकर्ता ने जताई नाराजगी

अल्पसंख्यक विभाग के बजट में कटौती करने पर सपा कार्यकर्ता ने जताई नाराजगी

Wed, 12 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक विभाग के बजट में कटौती करने पर सपा कार्यकर्ता ने जताई नाराजगी
गाजीपुुुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को समता भवन पर हुई। जिसमें प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के बजट में पूर्व सीएम की बजट की तुलना में 580 करोड़ रुपये कम किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि योगी सरकार के इस निर्णय से भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा झूठा साबित हो रहा है। यह अल्पसंख्यकों के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार है।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के महासचिव सदानंद यादव ने कहा कि योगी सरकार के पास पूर्व सीएम अखिलेश यादव की योजनाओं को बंद करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है। विपक्षियों द्वारा किए गए कार्यो की चिंता योगी सरकार को ज्यादा है। उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और उनके परिजनों को भाजपा के इशारे पर सीबीआई द्वारा बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि सरकार ने बदले की भावना से विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की है, इतिहास गवाह है कि उसे समय से पहले जाना पड़ रहा है। साथ ही आनंतनाग में आतंकी कार्रवाई में मारे गए अमरनाथ यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया गया। मोदी सरकार एवं जम्मू कश्मीर की सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग भी की। इस मौके पर अरुण श्रीवास्तव, आत्मा राम यादव, राम नगीना यादव, राकेश यादव, राहुल सिंह, नन्हे खां, रामयश यादव, तहसीन खां, राजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed