{"_id":"596511744f1c1b3d488b466d","slug":"171499795828-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा की दूकान में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा की दूकान में चोरी का प्रयास
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहा के पास स्थित एक सर्राफा की दूकान में मंगलवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन तिजोरी तोड़ने में उन्हें सफलता नहीं मिली, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। दूकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
स्टेशन चौराहा निवासी आशीष कुमार वर्मा की स्टेशन चौराह के पास किराए पर सराफा की दूकान है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम भी वह दूकान बंद घर चला गया। देर रात शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता न मिलने पर चोर खाली हाथ लौट गए। सुबह दूकान के आसपास के लोगों ने टूटा ताला और खुला शटर देखा तो इसकी सूचना आशीष को दी। जानकारी होने के कुछ ही देर बाद आशीष दूकान पर पहुंच गया। देखा कि तिजोरी का ताला टूटा था। लेकिन तिजोरी का लाक बंद था। उसने सामानों की जांच-पड़ताल किया। कोई सामान गायब न होने पर उसने राहत की सास लेते हुए चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूकानदार से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच-पड़ताल की। चोरी के इस प्रयास से सराफा कारोबारियों में रोष है। उनका कहना था कि रात में पुलिस गश्त करने के बजाय आराम फरमा रही है। यही कारण है कि थाना से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित इस दूकान में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। इससे पहले हुई चोरी की कई घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।
.....