फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   17 CHC In-charges Transferred

Ghazipur News: 17 सीएचसी प्रभारियों का किया गया स्थानांतरण

Wed, 06 May 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
17 CHC In-charges Transferred
गाजीपुर। जिले के 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लंबे समय से जमे प्रभारी चिकित्साधिकारियों का बुधवार की देर शाम इधर- उधर स्थानांतरण किया गया। सीएमओ ने यह कार्रवाई डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर किया है। लंबे समय बाद जहां स्वास्थ्य विभाग में तबादला का क्रम शुरू हुआ है, वहीं कहीं - कहीं तो सीएचसी पर चिकित्साधिकारी दस - दस वर्ष से तैनात थे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के साथ प्रत्येक विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों और आमजनों को मिलने वाले लाभ की नब्ज टटोलनी शुरू की तो सबसे पहले चिकित्सकीय व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई थीं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। एसीएमओ ने जब जांच शुरू की तो सीएचसी पर तैनात कर्मचारी लगातार अनुपस्थिति मिल रहे थे। ऐसे में डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने 17 सीएचसी पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। सीएमओ डा. एसके पांडेय ने बताया कि भदौरा के डा. धनंजय आनंद को बिरनो, रेवतीपुर के डा. अमर कुमार को मनिहारी, जमानिया के प्रभारी रूद्रकांत सिंह को मुहम्मदाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

खानपुर के प्रभारी डा. राजेन्द्र प्रसाद यादव को कासिमाबाद, मनिहारी के डा.धर्मेंद्र कुमार को देवकली, जखनिया के डा. अवधेश पासवान को गोड़ऊर, सुभाकरपुर के प्रभारी डा.अनिल कुमार मिर्जापुर (सादात), करंडा के डा. अवधेश कुमार राव को सुभाकरपुर, डा. सुरेश कुमार सरोज को देवकली से रेवतीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सैदपुर के प्रभारी डा. संजीव कुमार सिंह को मरदह, मिर्जापुर (सादात) के डा. पंकज कुमार सिंह को बाराचवर, मुहम्मदाबाद के प्रभारी डा. आशीष राय को भदौरा, कासिमाबाद के डा. नवीन सिंह को जखनिया, बाराचवर के डा. क्षितिज सिंह को करंडा, गोड़ऊर के डा. विपिन कुमार को खानपुर, बिरनो के डा. चंद्रेश प्रभाकर मिश्रा को जमानिया और मरदह प्रभारी डा. रविरंजन को सैदपुर सीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी है। सीएमओ डा. एसके पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सीएचसी के प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed