फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत जरूरी

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत जरूरी

Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत जरूरी
गाजीपुर। सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता संगोष्ठी का शुभारंभ स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत जरूरी है। ऐसे प्रत्याशियों को हमें वोट करने की जरूरत है। हम आज अपने प्रजातंत्र को बचाने तथा किसी भी प्रलोभन में न पड़ते हुए, स्वयं मतदान करने तथा दूसरे को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दान की महिमा अनंत है। मतदान सबसे बड़ा दान है। प्रजातंत्र का आधार, सार, मतदान है, इसलिए हमें निष्पक्ष होकर अपने समाज के विकास को गति देने के लिए मतदान करना बहुत जरूरी है। आज हम ये संकल्प लेते हुए पूरे मनोयोग से, दिल की गहराई से संकल्पित होकर कार्य करते हुए प्रजातंत्र को मजबूत बनाएं। उन्होंने गाजीपुर के लोगों का आह्वान किया कि यहां के लोग क्रांतिकारी एवं संवेदनशील होते हैं इसलिए मुझे पूरा भरोसा एवं विश्वास है कि गर्मी की परवाह न करते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने गाजीपुर में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत किए गए कार्यो की सराहना की। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि मौसम को देखते हुए सभी बूथों पर छाया की भी व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा की व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोट प्रतिशत बढ़ाना कठिन कार्य नहीं है इसमें बढ़-चढ कर हिस्सा लेते हुए सभी को मतदान कराने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि जिले के लोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर मतदान कर सकेंगे। इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। हर बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारियां हो चुकी है। किसी भी घटना होने की आशंका पर पहले से ही उसे रोका जा सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नामित सामान्य प्रेक्षक श्रीनिवास बंदला, व्यय प्रेक्षक संकल्प नारायन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे जिन्हें पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम के शुभारंभ में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में राजकीय महिला पीजी कालेज, जीजीआईसी, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, महिला एवं बाल विकास विभाग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed