{"_id":"5c9fbc80bdec221447633100","slug":"161553972352-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएम चेन्नई की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएम चेन्नई की टीम विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल (गाजीपुर)। शहीद संस्मरण परिषद के तत्वावधान में स्व. शिवशंकर राय मेमोरियल ऑल इंडिया वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित है। तीसरे दिन एसआरएम चेन्नई एवं नार्दर्न रेलवे के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 16-25, 25-12, 22-25, 26-24, 15-10 के अंतर से एसआरएम चेन्नई की टीम विजयी रही।
इससे पहले नार्दर्न रेलवे एवं सांईं हॉस्टल के बीच हुए मुकाबले में नार्दर्न रेलवे 23-25, 26-24, 25-21, 25-11 से विजयी हुआ। ओएनजीसी देहरादून एवं एसआरएम चेन्नई के मुकाबले में 25-23, 25-17, 25-22 से ओएनजीसी देहरादून तथा केईएसबी केरला एवं एसआरएम चेन्नई के बीच हुए मैच में 25-11, 25-20, 25-19 से केरल ने बाजी मारी। इसके पहले मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के. बालाजी ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन समिति के संरक्षक संजय राय ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी लालजी राय, संजय राय, चंद्रकांत राय, आनंद मिश्रा, चंदेश्वर राय, हरिहर राय, जयप़काश राय, सचिदानंद राय, राधेश्याम राय, विजयशंकर राय, राजेंद़ राय, पवन राय, संदीप राय आदि उपस्थित थे।