{"_id":"5c7820e7bdec2211a00c8e7d","slug":"161551376615-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आध्यात्मिक संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आध्यात्मिक संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ओम शांति प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव को सर्वकल्याणकारी भक्ति का फल देने वाला बताया गया।
सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने हरी झंडी दिखाकर एवं संचालिका ब्रह्मकुमारी निर्मला दीदी ने शिव ध्वज प्रदान कर इसकी शुरुआत की। आध्यात्मिक संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण शिव की झांकी रही। यात्रा संस्था के तुलसी सागर स्थित शाखा से शुरू होकर बड़ीबाग, स्टेशन रोड, लंका, मिश्रबाजार, महुआबाग, कचहरी होते हुए वापस संस्था की शाखा पर समाप्त हुई।
शाखा संचालिका ब्रह्मकुमारी निर्मला दीदी ने बताया कि शिवरात्रि का त्यौहार नजदीक है। शिव अर्थात निराकार, सर्व कल्याणकारी भक्ति का फल वही देते हैं। सभी धर्म में निराकार को ही भिन्न-भिन्न नाम से पुकारते हैं। शिवरात्रि उनके दिव्य अवतरण का यादगार है। कल्याणकारी परमात्मा शिव अज्ञान अंधकार के समय अवतरित होते हैं। इस अवसर पर महंत अखिलेश्वर दास, सरदार दर्शन सिंह, स्मिता, संजू, संध्या, अमरचंद्र, बृजमंगल, अनिल, उमाशंकर, बालचंद, प्यारेलाल, विनोद, राजेश, राम, रामनाथ, विरेंद्रनाथ, शिवबचन, श्यामकिशोर, अनीता, रजनी, शोभा आदि उपस्थित रहीं।