फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   देश को एक सूत्र में पिरोया सरदार बल्लभ भाई पटेल ने

देश को एक सूत्र में पिरोया सरदार बल्लभ भाई पटेल ने

Wed, 31 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
देश को एक सूत्र में पिरोया सरदार बल्लभ भाई पटेल ने
गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभाई पटेल की जयंती शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाय गया। इस मौके पर स्कूल कालेजों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। रन फार यूनिटी के तहत दौड़ हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश को एकता के एकसूत्र में पिरोया। वह राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे।
विज्ञापन

शहर के आदर्श इंटर कालेज में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर चंद्रदेव राम, राकेश सिंह, संजय राम, कौशलेन्द्र सिंह, प्रज्ञा यादव, संजीव सिंह, दिव्या सिंह, नरेन्द्र कुमार सत्यप्रकाश, संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। शाह फैज पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद नौ तथा 11 के छात्रों ने रन फार यूनिटी के तहत दौड़ में भाग लिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने 550 रियासतों को भारत में मिला कर अखंड भारत का निर्माण कराया। इस मौके पर चिरायु प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीकांत तिवारी, हरिप्रसाद सिंह, बब्बन सिंह कुशवाहा, कृष्ण मुरारी राय, पारस राय, जीतनारायण सिंह, हरिप्रसाद सिंह, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जखनियां संवाददाता के अनुसार कस्बे में रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ तहसील मुख्यालय से शुरू होकर जखनियां बाजार, यूनियन बैंक, स्टेशन रोड होते हुए चौजा तिराहे पर सभा में तब्दील हो गया। सभा में उप जिला अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकरूपता में पिरोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खरगू चौहान ने कहा कि सरदार जी दृढ़ निश्चय और अटल इरादे वाले महापुरुष थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुराहू राजभर, इंद्रदेव कुशवाहा, सरोज मिश्रा, दयाशंकर सिंह, राजेश राजभर, प्रमोद वर्मा, अनिल पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के मुताबिक तहसील मुख्यालय में रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत तहसीलदार विराट पांडेय ने सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर स्टेनो विनोद कुमार गुप्ता, फिरोज आलम, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार, अनुपम तिवारी आदि सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में ब्लाक व मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओ एवं पदधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने दौड़ लगाई। इस मौके पर परीक्षित सिंह, रमाशंकर उपाध्याय, दिनेश अकेला, बबलू आदि लोग मौजूद रहे।
बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार रन फार यूनिटी के तहत जहूराबाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से महिला एवं पुरुष दौड़ का आयोजन किया गया। 400 मीटर महिला दौड़ में काजल विश्वकर्मा प्रथम स्थान नीलम भारती द्वितीय स्थान एवं गीता मौर्य तीसरे स्थान पर रही। पुरुष के 800 मीटर दौड़ने प्रथम स्थान प्रतीक यादव दूसरे स्थान पर सुदिष्ट साहनी तथा तीसरे स्थान पर विजयकांत रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी प्रांत के क्षेत्रीय सदस्य धनंजय पांडे व वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र नाथ पांडे ने पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम राज तिवारी, डॉ. अशोक राय, धीरज तिवारी, संतोष कुशवाहा, धनंजय चौबे, संपूर्णानंद तिवारी, श्याम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार के संकट मोचन मंदिर पर बुधवार को सरदार वल्लभ भाई की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, रमेश, बिट्टू, अरविन्द देवा, पंकज, गणेश वर्मा आदि लोग थे। रेनबो माडर्न स्कूल एवं रेनबो महिला डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रभात फेरी नंदगंज बाजार में निकाली गई। प्रवक्ता विनीत शर्मा, बीना जयसवाल, अमित विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, जुनैद खान आदि मौजूद रहे।

दिलदारनगर संवादादाता के अनुसार सेंट जेवियर्स स्कूल केे छात्र-छात्राओं ने एकता रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष अविनाश कुमार जायसवाल ने सरदार पटेल एवं श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्रों पर पुष्प माला चढ़ाया। अंत में रेलवे पार्क में एकत्रित होकर एकता की शपथ लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अरुणेश कुमार सिंह, प्राचार्या वीणा सिंह, वरिष्ठ अध्यापक हेमंत शुक्ला तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed