फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे नोडल अधिकारी

विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे नोडल अधिकारी

Thu, 27 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे नोडल अधिकारी
गाजीपुर। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना-मिशन अंत्योदय योजना के अन्तर्गत जिले में वर्ष 2018-19 में चयनित समग्र ग्रामों में हुई प्रगति एवं अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक गुरुवार को राइफल क्लब के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने बताया कि नोडल अधिकारी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पी गुरुप्रसाद 28 सितंबर को गाजीपुर में विकास कार्यों एवं विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजनांतर्गत वर्ष 2018-19 में कुल 28 समग्र ग्रामों एवं अतिरिक्त चयनित में 21 समग्र ग्रामों में मजरे, पुरवे, टोले-बसावटों, मिशन अन्त्योदय योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुसहर जाति के परिवार को आवास आवंटन की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं विकास से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने कार्यों की सूची तैयार कर लें। आफिसों की साफ-सफाई आवश्यक रखी जाय। बैठक में जिला विकास अधिकारी मिश्रीलाल, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, श्रम परिवतन अधिकारी, कृषि अधिकारी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed