फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कलाकारों के सुर, लय और ताल पर झूम उठे श्रोता

कलाकारों के सुर, लय और ताल पर झूम उठे श्रोता

Mon, 13 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कलाकारों के सुर, लय और ताल पर झूम उठे श्रोता
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज ( महिला प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में शहर के गोलाघाट स्थित बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर के सभागार में रविवार की शाम कजरी गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ संगीत संस्थान की छात्राओं मीरा एवं अपर्णा की वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद जब कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक कजरी प्रस्तुत लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनीता यादव ने सखी श्याम बिना सवनवा बेकार बा, प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। राजू सिंह मौर्या ने कजरा भीगल उ ना अइले तथा संगीता तिवारी ने जनक जी बगिया में राम और लखन चले सुनाकर कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। इसी क्रम में राजन तिवारी ने छोटकी ननदी के बात ना सहाई पिया तथा संजय मौर्य ने कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घिर आइल ननदी सुना कर वातावरण को संगीतमय कर दिया। इसके अलावा वीरेंद्र वीरु, रीना और रंजू ने भी कजरी सुनाकर लोगों की तालियां बटोरीं। इस अवसर पर उरूज फातमा, साधना अग्रवाल, तृप्ति श्रीवास्तव, वंदना राय, रागिनी तिवारी, सुषमा सिंह, शकुंतला, किरनबाला, नीलम राय, दौलत, मंजू सिंह, डा. ऋचा राय, कुसम दूबे, प्रभाकर त्रिपाठी, अमरनाथ राय, अरुण तिवारी, अमरनाथ तिवारी, आनंद प्रकाश अग्रवाल, रामाश्रय सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम प्रभारी नीलम यादव ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed