{"_id":"5b609f804f1c1b923e8b46be","slug":"161533058944-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान : सेमरा और करंडा का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान : सेमरा और करंडा का डीएम ने किया निरीक्षण
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने मंगलवार को गंगा में बढ़ते जलस्तर के कारण हो रहे कटान का जायजा लिया। वह मुहम्मदाबाद तहसील के सेमरा और करंडा ब्लॉक के बड़हरिया, पूरवां आदि इलाकों में पहुंचे और निरंतर कट रही उपजाऊ भूमि को देखा संबंधित विभागों को इसे रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने सेमरा में गंगा किनारे बनाए गए मकान, ग्रामीणों की संख्या आदि की जानकारी ली और गंगा में बाढ़ एवं उससे कटान न हो उसके लिए किनारे से बोल्डर पैचिंग कराते हुए आने वाली लहरों को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए अधिशासी अभियंता देवकली प्रथम को निर्देश दिया।
कहा कि गंगा नदी के किनारे के क्षेत्रों में, जो खेत गंगा किनारे सटे हैं वहां बरसात होने की स्थिति में खेतों से बहने वाले पानी के साथ मिट्टी नदी में न जाए उसके लिए पाइप लगाकर पानी निकासी एवं कटान रोकने की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने पैदल ही गंगा किनारे सटे क्षेत्र का जो कटान में आ सकते हैं, उनका भ्रमण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों को वहां कटानरोधी कार्य कराने का विश्वास दिलाया। इसके बाद जिलाधिकारी करंडा क्षेत्र के ग्राम सोकनी, बड़हरियां, पूरवां का भी निरीक्षण कर कटान की स्थिति देखी तथा ग्रामीणों द्वारा इसके अतिरिक्ति बाढ़ के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्राम रफीकपुर एवं कसेरा में भी कटान होने की आशंका बताया। जिस पर डीएम ने तत्काल वहां बोल्डर पैचिंग कराते हुए कार्य कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद रमेश यादव, अधिशासी अभियंता देवकली प्रथम, तहसीलदार सदर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।