{"_id":"5b25473a4f1c1baf6e8b869b","slug":"161529169722-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में रूला रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में रूला रही बिजली
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गहमर। क्षेत्र में मनमाना ढंग से बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिजली के आने और जाने का कोई भरोसा नहीं रह गया है। दिन की कटौती तो लोग किसी तरह से झेल ले रहे हैं, लेकिन रात में बत्ती गुल होना इस भीषण गर्मी में लोगों के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है। कटौती की वजह से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। मनमाना बिजली कटौती को लेकर कभी भी लोगों का गुस्सा फूट सकता है।
सरकार द्वारा जिला मुख्यालय को 24, तहसील मुख्यालय 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान जारी किया गया है। बावजूद क्षेत्र में 24 घंटे में आठ से नौ घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिजली के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। मनमानी बिजली आपूर्ति से इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन की कटौती तो लोग किसी तरह से सहन कर ले रहे हैं, लेकिन रात में बिजली का न होना लोगों को काफी खल रहा है। बिजली के अभाव में कूलर-पंखा बंद होने लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। अनापूर्ति की वजह से खेती के कार्य में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा है। उपभोक्ता गौरी चौरसिया, सुधीर सिंह, छांगूर, सोनू सिंह, मिथिलेश सिंह, धनंजय, राजेश आदि ने बताया कि बेतहाशा कटौती से गर्मी के इस मौसम में जीना दुश्वार हो गया है। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है। मनमानी बिजली आपूर्ति को लेकर कभी विभाग के प्रति लोगों का गुस्सा सड़क पर दिख सकता है। इस संबंध में दिलदारनगर एसडीओ रत्नेश जायसवाल ने बताया कि ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, उसे दी जा रही है। जो भी कटौती हो रही है, वह ऊपर से हो रही है।