{"_id":"5b084ec84f1c1b8a6e8b49bb","slug":"161527271112-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने बैठाई जांच
Updated Fri, 25 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार द्वारा आम जनों की समस्याओं को संज्ञान लेने और उनके निस्तारण के लिए सामूहिक जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) बनाई गई है। पोर्टल पर शिकायतकर्ता द्वारा पकड़ी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय और रेवतीपुर खंड शिक्षाधिकारी की जांच कर कार्रवाई की मांग थी, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत पर ध्यान संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया। इस पर शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर दो बार फिर इसकी जांच कर कार्रवाई मांग की। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम के बालाजी ने बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश तीन दिन पूर्व दिया था।
डीएम द्वारा मामला संज्ञान में लेते ही बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बेसिक शिक्षाधिकारी ने आनन-फानन में दो सदस्यीय टीम का गठन कर एक सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस जांच का जिम्मा जमानिया खंड शिक्षाधिकारी धनपत यादव और भांवरकोल खंड शिक्षाधिकारी जयराम पाल को दिया है। बीते दिनों रेवतीपुर ब्लाक के पकड़ी गांव निवासी छात्र नेता अनूप राय ने आईजीआरएस शिकायत क्रम संख्या 40019518010318 शिकायत किया था। उन्होंने बताया कि पकड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष का चयन गलत तरीके से किया गया है। छात्र नेता ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने दो बार गुमराह करते हुए स्पष्ट एवं सही सूचनाएं नहीं दीं। इसके बाद खिन्न हो शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर पुन: शिकायत किया कि खंड शिक्षा अधिकारी रेवतीपुर प्रभाकर यादव के संज्ञान में यह मामला काफी पहले से है, बावजूद भ्रामक सूचनाएं दी गईं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार बताया कि पिछले दिनों एक शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन विद्यालय से संबंधित शिकायत एवं जानकारी मांगी थी। इस पर रेवतीपुर खंड विकास अधिकारी प्रभाकर यादव के खिलाफ जमानियां एवं भांवरकोल के खंड शिक्षा अधिकारियों को एक हफ्ते में जांच पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी को सौंप दिया जाएगा।