{"_id":"5b0703ec4f1c1ba46e8b4761","slug":"161527186412-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किसानों को बीज का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किसानों को बीज का किया वितरण
Updated Fri, 25 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर)। तहसील के ब्लाक मुख्यालय सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत चयनित गांव में सौ हेक्टेयर क्लस्टर प्रदर्शन के लिए ढ़ैचा (हरी खाद) बीज वितरण किया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने किया। वित्तीय वर्ष 2018-2019 के क्लस्टर प्रदर्शन में ग्राम पंचायत लहना, अमौरा एवं भतौरा का चयन किया गया है। इसमें एक एकड़ से लेकर दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को शत प्रतिशत अनुदान पर निवेश दिए जाएंगे।
इस मौके पर विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि किसानों को पानी, बीज के साथ-साथ फसल के सही दाम देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, किसानों के उत्थान के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार धान और गेहूं बेहतरीन पैदावार से किसानों को अधिक आर्थिक लाभ पहुंचा है। इसी तरह अगले वर्ष में किसानों को टेल तक पानी देने के लिए नहर की सफाई, ट्यूवबेल पर विद्युतीकरण इत्यादि के जरिए किसानों की हर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। रासायनिक खाद से बचने के लिए जैविक खाद अपनाने से किसानों को जहां कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलेगा। वहीं खेतों की उर्वरता बची रहेगी और फसल की पैदावार भी अच्छी होगी। इस मौके पर विभिन्न ग्रामों के चयनित किसानों को विधायक सुनीता सिंह द्वारा हरी खाद के लिए ढ़ैचा बीज एवं धान बीज के साथ साथ सूक्ष्म पोषक तत्व मिश्रण (मल्टीप्लस) एवं खरपतवार नाशी रसायन आदि बीज वितरण किया गया। इस मौके पर में खंड विकास अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह, एडीओ कृषि इंद्रेश कुमार वर्मा, खंड तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानंद पांडेय, सहायक तकनीकी प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ एसटी मृत्युंजय कुमार सिंह, शिवानंद पांडेय, बाउल सिंह, श्यामसुंदर सिंह, तकनीकी सहायक उदयराज सिंह, राजेंद्र कुमार सेठ तथा प्रगतिशील कृषक लहना से भुनेश्वर सिंह, श्याम सिंह तथा अमौरा से रंगबहादुर सिंह, सतेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, धनंजय सिंह तथा भतौरा से रामेश्वर सिंह, दयाशंकर राय, गोपालजी सिंह आदि मौजूद रहे।