{"_id":"5a85d96a4f1c1b187e8b66a9","slug":"161518721386-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानी मूल्यों को बनाए रखने के लिए आयोजित हुई गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानी मूल्यों को बनाए रखने के लिए आयोजित हुई गोष्ठी
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।
ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम के तत्वावधान में गुरुवार को जामा मस्जिद के समीप स्थित इमामबाड़ा के मैदान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने समाज में इंसानी मूल्यों को कैसे बनाए रखा जाए। इस पर विचार व्यक्त किया गया।
गोष्ठी में उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि समाज में सबसे ज्यादा जरूरत इंसानी मूल्यों को बनाए रखने की है। इसमें समाज के सक्षम लोगों को गरीब, मजदूर एवं पिछड़े लोगों की सहायता के लिए आगे आना होगा। उनकी सहायता करके उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करना होगा। कहा कि गरीब, मजलूमों की सहायता के लिए फोरम को जो भी हमसे अपेक्षा होगी, उसे पुरा करने का प्रयास करूंगा। गोष्ठी में मुख्य रूप से सउदुल हसन नदवी, मौलाना नजमुस्साकिब, जैनेश पंकज, इरशाद खलीली, सीपी सुमन, अकबर अंसारी, हाजी रेयाज, चंदन रावत आदि ने अपना विचार प्रकट किया। अध्यक्षता महमूद खां एवं संचालन फिरोज अहमद बबलू ने किया।