{"_id":"5a774f704f1c1b462c8b61ed","slug":"161517768560-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकारों की कला देख मुग्ध हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकारों की कला देख मुग्ध हुए लोग
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
संभावना कला मंच एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सभागार में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी उद्भव का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें लगभग सौ चित्रकारों के चित्र, मूर्ति शिल्प, स्टालेशन प्रदर्शित हुए।
प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सरिता भारद्वाज, डा. गजाधर प्रसाद शर्मा गंगेश, प्रो. रामप्रकाश कुशवाहा, डा. दीप्ति सिंह, डा. राजकुमार सिंह, डा. सूर्यनाथ पांडेय, व्यासमुनि राय, राजीव कुमार गुप्ता, सतंन राम तथा सविका आब्दी ने कैनवास पर चित्र बनाकर किया। इस मौके पर प्रो. रामप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि कला जीवन को सद्भावपूर्वक जीने की प्रेरणा प्रदान करती है। प्रदर्शनी में डा. राजकुमार सिंह, डा. सूर्यनाथ पांडेय, राजीव कुमार गुप्ता, सुधीर सिंह, पंकज शर्मा, आशीष गुप्ता, कृष्ण कुमार पासवान, सपना सिंह, अमरदीप पांडेय, रवि चौरसिया, सीमा सिंह, आनंद, शाहिद, चंदन, नूपुर, राहुल, सुरभि, साधना, बृजेश आदि के चित्र को लोगों ने खूब सराहा। कृष्ण कुमार पासवान का स्टालेशन आर्ट एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बना रहा। अंत में संयोजक राजकुमार सिंह और संतन राम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।