{"_id":"5a564e134f1c1bf8188b456b","slug":"161515605523-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिलाधिकारी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिलाधिकारी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने बुधवार को यूसुफपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर हो रहे निर्माण कार्य का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितता के लिए मौके पर उपस्थित मेठ को फटकार लगाते हुए रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराया।
यूसुफपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 को ऊंच्चीकृत करने का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव निर्माण स्थल का औचक निरिक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया कि लाल बालू की जगह पर सफेद बालू से दीवार की जुड़ाई की जा रही है। मौके पर काम करा रहे मेठ को डाल पिलाते हुए उपजिलाधिकारी ने स्टीमेट के अनुसार निर्माण कार्य में सामग्रियों का प्रयोग करने की हिदायत देते हुए रेलवे के संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराया। निरीक्षण के दौरान लोगों ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि निर्माण कार्य की देख-रेख करने वाले विभागीय अधिकारी कार्य निरीक्षक द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण न किए जाने से ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।