फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आठ माह बाद भी रक्सहा बाईपास मार्ग पर शुरु नहीं हुआ आवागमन

आठ माह बाद भी रक्सहा बाईपास मार्ग पर शुरु नहीं हुआ आवागमन

Sat, 30 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
आठ माह बाद भी रक्सहा बाईपास मार्ग पर शुरु नहीं हुआ आवागमन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। हुसैनाबाद-रक्सहा बाईपास मार्ग करीब दो वर्षों से खराब थी। मार्ग की हालत इतनी दयनीय हो गई कि करीब आठ माह से इस पर आवागमन बंद हो गया। इस मार्ग के बंद होने से बाजार मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा बार-बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी मार्ग की दशा को सुधारने का कार्य नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

रक्सहा बाईपास मार्ग का सहारा बिहार वाले छोटे चारपहिया और भारी वाहन लेते थे। वे बाजार से बाहर ही बाहर इस मार्ग से निकल जाते है। दो वर्ष पूर्व इस मार्ग की हालत खराब होने लगी। उस पर से वाहनों के आवागमन के दबाव की वजह से मार्ग तेजी से क्षतिग्रस्त होती गई। आलम यह हो गया कि यह मार्ग नहर के रूप में तब्दील होता गया और रोज वाहनों के फंसने से घंटों जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया। बार-बार यह समस्या उत्पन्न होने की वजह से वाहन चालकों ने इस मार्ग से तौबा कर लिया। इससे करीब आठ माह से इस मार्ग पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से ठप है। भारी वाहनों का तो दूसरे मार्गों से आवागमन हो रहा है, लेकिन छोटे चारपहिया वाहन बाजार मार्ग से आ-जा रहे हैं। इससे रेलवे क्रासिंग के पास जाम लग रहा है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बार-बार क्षेत्रीय विधायक के साथ ही संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मार्ग को दुरुस्त कराने का कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानियां दूर नहीं हो पा रही हैं। इससे लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्येंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रक्सहा बाईपास मार्ग निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है। बहुत जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर मार्ग के मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed