{"_id":"59a99a004f1c1b53738b4b96","slug":"161504287232-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय का जर्जर भवन और कच्चा मकान भरभरा कर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय का जर्जर भवन और कच्चा मकान भरभरा कर गिरा
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र केउधरनपुर गांव स्थित जर्जर प्राथमिक विद्यालय का भवन बारिश के कारण शुक्रवार को भरभरा कर गिर गया। यह संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जैसे सुबह सहायक अध्यापक धर्मेंद्र पाठक अन्य अध्यापकों के साथ विद्यालय पहुंचे। बारिश होने के कारण वह बगल स्थित अतिरिक्त कक्ष में बच्चों के आने का इंतजार करने लगे। बच्चों के पहुंचने का क्रम जारी हुआ। अध्यापकों ने बच्चों की संख्या अधिक न होने की वजह से अतिरिक्त कक्ष में बैठा दिया। इसी बीच जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन की छत गिर गई। आवाज सुनकर अध्यापक और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। शिक्षकों ने तत्काल इसकी जानकारी बीआरसी को दी। इस संबंध में विद्यालय के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र पाठक ने बताया की बारिश होने के कारण बच्चों की संख्या कम रही। बरसात के दिनों में भवन का छत जगह-जगह से रिसता है। इसी कारण बारिश होने पर बच्चों को अतिरिक्त कक्ष में बैठाया जाता है। इधर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 राजपुर पोखर स्थित घुरन बिंद का खपड़े का मकान गिर गया। संयोग रहा कि इस घटना में घर के सदस्य बाल बाल बच गए।
विज्ञापन