फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेलवे फाटक का बूम तोड़ भाग गया ट्रक चालक

रेलवे फाटक का बूम तोड़ भाग गया ट्रक चालक

Mon, 27 May 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक का बूम तोड़ भाग गया ट्रक चालक
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मारते हुए रविवार की सुबह एक ट्रक चालक फरार हो गया। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। शाम को रेल कर्मियों ने बूम की मरम्मत कर उसे दुरुस्त किया। इससे पहले ट्रेनों को स्लाइडिंग गेट के सहारे निकाला गया। स्टेशन मास्टर ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मालूम हो कि सुबह मालगाड़ी स्टेशन पर आकर खड़ी थी। उसे निकालने के लिए बाजार में स्थित रेलवे क्रासिंग के गेटमैन ने सुबह 11.45 बजे गेट को बंद किया। इसी दौरान चिरैयाकोट की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बूम को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। संयोग था कि कोई व्यक्ति ट्रक के सामने नहीं पड़ा, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती था। गेटमैन ने तत्काल बूम टूटने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। स्लाइडिंग गेट के सहारे ट्रेनों को निकाला गया। इस संबंध में स्टेशन मास्टर कंचन ने बताया कि सुबह मालगाड़ी स्टेशन पर आकर खड़ी थी। उसे निकालने के लिए गेटमैन ने 11.45 बजे गेट को बंद कर दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक बूम को तोड़ते हुए भाग निकला। बूम टूटने की वजह से मालगाड़ी की रवानगी में थोड़ी सी देरी हुई। एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। शाम को तीन बजे बूम को दुरुस्त करा दिया गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed