{"_id":"5cead659bdec22070e2bd105","slug":"155889421810-ghazipur-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से अधेड़ की मौत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से अधेड़ की मौत.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ पर रविवार की दोपहर ट्रक के धक्के से नमाज पढ़ने जा रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
फत्तेपुर अटवा गांव निवासी जावेद अली (55) की कठवामोड़ पर साइकिल की दुकान है। वह दोपहर में पास के ही मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। इसी बीच मुहम्मदाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक से धक्का लग गया। धक्का लगते ही वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही वहां पुलिस पहुंच गई। लोग गंभीर रुप से घायल जावेद अली को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही वहा परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने भाग रहे चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जावेद के दो पुत्र एवं पांच पुत्रियां हैं। मृतक के पुत्र सलीम ने थाने में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जावेद की पुत्री रूबिया का विवाह 18 जून को तय है। इस घटना से परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है।