{"_id":"5ce43b05bdec2207826ddbd3","slug":"15584612412-ghazipur-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की स्वीकृति के बाद गठबंधन प्रत्याशी अफजाल का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की स्वीकृति के बाद गठबंधन प्रत्याशी अफजाल का धरना समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी का धरना मंगलवार की भोर में करीब चार बजे समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की निगरानी के लिए विधानसभावार एक-एक व्यक्ति को तैनात करने की स्वीकृति दे दी।
बता दें कि सोमवार की शाम करीब आठ बजे ईवीएम की सुरक्षा के सवाल को लेकर अंसारी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। बाद में उनके समर्थन में जंगीपुर के सपा विधायक भी आ गए। ईवीएम की निगरानी और अन्य जिलों में ईवीएम बदले जाने की खबरों के सुर्खियों में आने के बाद गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी और जंगीपुर के सपा विधायक बड़ी संख्या में समर्थक और पूर्व विधायकों के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनकी स्थानीय पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उनकी मांग थी कि विधानसभावार रखी गई ईवीएम की निगरानी के लिए तीन-तीन व्यक्तियों की स्वीकृति दी जाए। चुनाव आयोग इसके लिए अनुमति नहीं दे रहा था। मौके पर नेताओं की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। भोर में करीब चार बजे जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से वार्ता हुई। इसके बाद, अफजाल ने विधानसभावार एक-एक व्यक्ति की स्वीकृति दिए जाने की बात पर सहमति व्यक्त करते हुए धरना समाप्त कर दिया। जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन ने मंडी समिति में विधानसभावार रखी गई ईवीएम के लिए एक-एक व्यक्ति को निगरानी के लिए स्वीकृत दे दी है। अब कुल पांच लोग शिफ्टवार ईवीएम की निर्धारित दूरी से निगरानी करेंगे। ऐसा ही नियम अन्य प्रत्याशियों के ऊपर भी लागू किया गया है।