फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका, धरने पर बैठे अफजाल अंसारी

ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका, धरने पर बैठे अफजाल अंसारी

Mon, 20 May 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका, धरने पर बैठे अफजाल अंसारी
जंगीपुर । चंदौली में ईवीएम बदलने के अफवाह के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार अफजाल अंसारी समर्थकों के साथ सोमवार को मंडी गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अफजाल की पुलिस वालों के साथ कहासुनी भी हो गई। रात 10 बजे खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

मंडी पहुंचे अफजाल का आरोप है कि यहां भी ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है। जिला प्रशासन स्ट्रांग रूम परिसर में जाने के लिए सपा-बसपा कार्यकर्ताओं को पास नहीं दे रहा है। इससे उसकी मंशा पर हमें लोगों को शक है। कहा, पांच विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम मशीन पांच जगह पर रखे गए हैं। हम नियमानुसार प्रत्येक विधानसभा के लिए तीन-तीन आदमी का पास चाहते हैं। पिछले चुनाव में भी जिला प्रशासन द्वारा पास दिया गया था। अफजाल ने कहा कि हमको शंका है कि जिला प्रशासन सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर गड़बड़ कर सकता है। साफ कहा, जब तक हम लोगों को उचित संख्या में पास नहीं मिलेंगे, तब तक गाजीपुर की जनता मंडी गेट के सामने धरना देकर अपने बहुमूल्य मतों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक हम ईवीएम की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो जाएंगे, यहां से हिलेंगे नहीं।
विज्ञापन


हम आठ घंटे के लिए तीन-तीन लोगों का पास देने के लिए तैयार हैं लेकिन अफजाल अंसारी को तीन आदमी प्रति विधानसभावार चाहिए, जो कतई संभव नहीं है। - के बालाजी, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की मतगणना का कार्य 23 मई को जंगीपुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में कराया जाएगा। गणना कार्य की तैयारी जोरों पर चल रही है। विधानसभावार होने वाली मतगणना के लिए चौदह-चौदह टेबुल लगेंगे। इससे पहले रविवार की देर रात तक विधानसभावार ईवीएम एवं वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में जमा करने का कार्य पूरा कर लिया गया। परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed