{"_id":"5ce2e988bdec2207801a6995","slug":"155837484414-ghazipur-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंदूर लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, कहा भरो मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंदूर लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, कहा भरो मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक घर के दरवाजा पर बीते शनिवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रेमिका सिंदूर की डिब्बी लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। मांग भरने की जिद्द करते हुए दरवाजा पर धरना पर बैठ गई। ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने प्रेमिका को समझा-बुझाकर किसी तरह से शांत कराया और घर भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम करीब छह बजे उसी गांव की एक प्रेमिका हाथ में सिंदूर की डिब्बी लेकर प्रेमी के दरवाजा पर पहुंच गई। आवाज लगाकर प्रेमी को बाहर बुलाया और मांग भरने की जिद्द पर अड़ गई। प्रेमी द्वारा ऐसा न करने पर वहीं पर धरना पर बैठ गई। इस घटना की जिस किसी को भी जानकारी हुई, उसका पैर मौके की तरफ बढ़ गए। कुछ ही देर में दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। कुछ युवक प्रेमिका का मोबाइल में वीडियो बनाते हुए उससे सवाल-जवाब करने लगे। वीडियो में प्रेमिका ने कहा कि हम शादी करब त अपने प्रेमी से ही करब। हमके अपने माई-बाबू या पुलिस क कउनो डर-भय ना ह। हर हाल में अपने प्रेमी से शादी करब। ताहे एकरे खातिर हमके कुछहू करे के पड़ी। हमके केहू क डर ना है। वीडियो बनाने वाले ने जब प्रेमिका यह सवाल किया कि वह किसी के दबाव में आकर तो ऐसा नहीं कर रहा ही है तो प्रेमिका ने कहा कि हम केहू के दबाव में आके अइसन ना करत हई, प्यार कइले बाड़ी एहसे अइसन करत हई। मामले की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान के साथ ही प्रेमिका के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों किसी तरह से प्रेमिका को समझाया-बुझाया। इसके बाद वह अपने घर को लौटी। इस घटना की ग्रामीणों में चर्चा होती रही।