{"_id":"5ce2e984bdec22077654eb02","slug":"15583748414-ghazipur-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू सेवन समाजिक बुराई, इसे दूर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू सेवन समाजिक बुराई, इसे दूर करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें तंबाकू सेवन से होनी वाली हानियों तथा रोगों के बारे में लोगों को जागरुक करने पर बल देते हुए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी सीएमओ डा केके वर्मा ने तंबाकू का सेवन न करने और समाज से इस बुराई को दूर करने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी डा आरके सिन्हा ने कहा कि धूम्रपान, तंबाकू चबाना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इससे धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति को भी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान से गर्भवती महिलाओं और उनके पेट में पल रहे शिशु को गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। धूम्रपान से कैंसर, दिल की बीमारी, पक्षाघात, सांस लेने में परेशानी होती है।
जनपदीय सलाहकार डा अभिषेक सिंह ने कैंसर एवं मुंह से संबंधित रोगों के कारण, लक्षण, बचाव की जानकारी दी। बताया कि मुंह में फोड़ा, निगलने में परेशानी, पुरा मुंह न खुलना आदि लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेनी चाहिए। इसी क्रम में तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई। बताया गया कि 21 मई को पीजी कालेज चौराहे, कलेक्ट्रेट चौराहा, लालदरवाजा पर विश्वरूपम कला संगम संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक, 27 मई को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण और 31 मई को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में मानव श्रृंखला का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस गोष्ठी में एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा, तबरेज, वसीम सिद्दीकी, प्रतिभा, शोभा रावत, अनिल कुमार चौबे, राघवेंद्र सिंह ,विनय गुप्ता, अनिल शर्मा ,धर्मेंद्र, अमित राय , अंजनी प्रसाद, डा. जितेंद्र दुबे सहित तमाम लोग शामिल रहे।