{"_id":"5c02c239bdec22414f578596","slug":"151543684665-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
बिरनो(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक युवक घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बीच महिला के शोर मचाने पर वहां पहुंचे पति ने युवक को पकड़ लिया और एक अन्य युवक के साथ उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पति की तहरीर पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक घर में पूरा परिवार सो रहा था। तभी उसी गांव का एक युवक घर में घुस गया और विवाहिता के कमरे में पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म की नियत से जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पति ने युवक को पकड़ लिया और एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पति द्वारा दिए गए तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। युवक महिला को तमंचा के बल पर महीनों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाता रहा और ऐसा न करने पर तुम्हारे पति को जान से मार देने की धमकी देता रहा है। युवक द्वारा महिला से पुन: शुक्रवार की रात जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की थी। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद चंद्रपाल शर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर किया गया है। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल में भेजा गया है।