{"_id":"5bae6ae2867a557f365c3329","slug":"151538157282-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टेंडर कराए पैसा निकालने का मामला तूल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टेंडर कराए पैसा निकालने का मामला तूल पकड़ा
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में सड़कों की विशेष मरम्मत के नाम पर करीब पचास लाख के काम बिना निविदा के कराने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणें ने प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई करने एवं संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है। कहा कि जांच पूरी होने और दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई हुए बिना सड़क का निर्माण नहीं होने देंगे। उधर शिकायतकर्ता पंकज राय चिंटू ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर 50 लाख रुपये के गोलमाल में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
सड़क निर्माण कराए गबैर पैसा खर्च होना दिखाने के नाम पर 21 और 26 सितंबर 2018 को ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद लोनिवि सहित प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ गई। जिलाधिकारी के बाला जी ने पूरे प्रकरण की जांच सीडीओ हरिकेश चौरसिया को सौंपी है। सीडीओ के सख्त तेवर से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ गई है। यही वजह है कि विभाग रात- दिन काम कर रहा है, ताकि सीडीओ को जांच में सड़क पूरी तरह से दुरुस्त मिले।
विज्ञापन
उधर विभागीय अधिकारियों की योजना का पता लगते ही शेरपुरकला के लालनपुर गांव के ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पहले सड़क के नाम पर की गई लूट की जांच हो, इसके बाद दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। साथ ही फर्म को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। उसके बाद ही काम होने देंगे। पिछले दिनों इस सड़क की सफाई में दर्जनभर मजदूर लगाए गए थे। रात-दिन सड़क की साफ-सफाई का कार्य चला। इसका भी ग्रामीणों ने विरोध किया था। बावजूद विभागीय अफसर सड़क को साफ कराने में जुटे रहे। प्रदर्शनकारियों में बुच्चू बाबा, संतोष राय, धीरज राय, राजू राय, राम नरायण राय, मुन्नन राय, गुड्डू राय, निक्कू राय, पप्पू यादव, बंटी यादव, सत्यम्, अमरनाथ राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
..
यह है मामला..
मुहम्मदाबाद तहसील के शेरपुरकला- प्रधान के डेरा से जलालपुर गांव की सड़क को विशेष मरम्मत के लिए 20 अक्तूबर 2016 को स्वीकृति मिली थी। सड़क की मरम्मत कराए बिना ही दस लाख रुपये खर्च होना दिखा दिया गया। वहीं कुंडेसर-शेरपुर मार्ग पर चार किमी तक विशेष मरम्मत के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इसके लिए धन भी आवंटित कर दिया गया। अब टेंडर कराए बिना ही सड़क की मरम्मत का पूरा पैसा विभागीय अफसरों और कर्मचारियों के माध्यम से निकाल लिया गया।
कोट-
सड़क निर्माण में धांधली की जांच की जा रही है। जल्द दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सरकारी पैसे की गड़बड़ी के मामले में कियी को भी नहीं बख्शा जाएगा। - हरिकेश चौरसिया, ें मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर