{"_id":"5b71c31142c79209e0179385","slug":"151534182161-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य को रुकवा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य को रुकवा दिया
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादात(गाजीपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोरिया गांव में बन रहे शौचालय में घोर अनियमितता पाई गई है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने सोमवार को मौके पर गुणवत्ता की जांच करके कमी मिलने पर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। लाभार्थियों की शिकायत पर एक दर्जन बने शौचालयों की जांच की गई।
स्थानीय ब्लॉक के डोरिया गांव को शौचमुक्त करने के लिए प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने की योजना ब्लॉक द्वारा पारित हुई है। इसके तहत इस गांव में कुल 13 शौचालय बन चुके हैं। बताया गया है कि इन शौचालयों के निर्माण में एक आठ एवं दस के अनुपात में सीमेंट बालू का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शिकायत जब लाभान्वित लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी से की तो उन्होंने मौके पर जांच कर कार्य को रुकवा दिया। लाभार्थियों की तरफ से तिल्लू, धीरज, शिवधनी, शंभूनाथ, सुबच्चन, संतोष एवं गणेश ने इसकी जांच कराने की मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है।