{"_id":"5b102d574f1c1b9f6e8b5838","slug":"151527786839-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, विवाहिता झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग, विवाहिता झुलसी
Updated Thu, 31 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। उसमें बैठकर टीवी देख रही विवाहिता रितु बिंद (25) की साड़ी में आग लग गई। वह भागकर झोपड़ी में बाहर आई। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
खड़हरा गांव की बिंद बस्ती में लोगों ने बिजली के लिए केबिल खींचा है। सुबह करीब नौ बजे शार्ट सर्किट से एक केबिल टूटकर अंगद की झोपड़ी पर गिर गई, जिससे आग लग गई। आग पर नजर पड़ते ही झोपड़ी में बैठकर टीवी देख रही अंगद बिंद की पत्नी रितु (25) घबरा गई। जैसे ही झोपड़ी से निकलना चाही, उसकी साड़ी में आग लग गई, जिससे वह आग का गोला बन गई। वह चिल्लाते हुए झोपड़ी से बाहर भागी। आग का गोला बनी रितु पर नजर पड़ते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में आग को बुझाया, लेकिन तब तक रितु गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। उसमें रखा हजारों का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया।