फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   काली पट्टी बांधकर सचिवों ने किया कार्य

काली पट्टी बांधकर सचिवों ने किया कार्य

Thu, 24 May 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर सचिवों ने किया कार्य
मरदह (गाजीपुर)। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वावधान में सभी ग्राम सचिवों ने गुरुवार को भी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में हुंकार भरते हुए बांह पर काली पट्टी बांध कर प्रशासनिक कार्यों को किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रितेशचंद्र राय ने कहा कि सरकार हमारी तीन सूत्री मांगो को नजरअंदाज कर रही हैं, जबकि उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक सहित अधिकांश राज्यों में हमारी मांगे लागू है तो फिर यहां क्यों नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हम जिम्मेदारीपूर्वक निभाते हैं। हमारी शैक्षिक योग्यता स्नातक और कम्प्यूटर में ओ लेबल करने, ग्रेड-पे 2800 करने एवं 10, 16, एवं 26 वर्ष पूरे होने पर पदोन्नति देने अथवा पदोन्नति वेतनमान देनी मांग को पूरा होने तक हमारी संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर रामचंद्र यादव, नवर्देश्वर तिवारी, सचिन कुमार, प्रभाकर पांडेय, जयप्रकाश यादव, राजकुमार यादव, धर्मेन्द्र यादव, अनिल कुमार, लालजी राम, कंचन जायसवाल, अंकिता सिंह, गुलाबचंद्र गुप्ता, गोपाल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed