फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मेला में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल

मेला में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल

Sat, 31 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
मेला में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल
गाजीपुर। वर्तमान सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर लोक कल्याण मेला का शुभारंभ शनिवार को राइफल क्लब परिसर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के बालाजी ने फीता काटकर किया। इसके बाद, सभी विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल-प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरंभ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। लोक कल्याण मेला के आयोजन पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक सरकारी योजनाओं को जनता में प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों के बीच लाना और उनमें जागरूकता पैदा करना है, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। कहा कि किसान ऋण मोचन योजना में प्रगति हुई है और जो किसान अभी इस योजना से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

उनके प्रार्थना पत्रों की जांच कर निर्णय लेने की कार्रवाई चल रही है। उसका निस्तारण कर किसानों को लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अभी तक 419 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराकर गरीब परिवारों को लाभान्वित कराया गया है। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन में अभी तक 1700 करोड़ रुपए की धनराशि मुआवजा के रूप में लाभार्थियों के खाते में भेजी जा चुकी है। जिले में नंदगंज, सैदपुर, गाजीपुर के बाईपास रोड पर भी कार्य किया जा रहा है, जिसको छह महीनों के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल भी जल्द से जल्द बनकर आपको समर्पित हो जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 85 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को आवास मुहैया कराए गए हैं और जो पात्र हैं, आवास से वंचित रह गए हैं, उसको चयनित कर अगले वित्तीय वर्ष में लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय ने विचार व्यक्त किया। मेला में कुल 22 विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed