{"_id":"5a872ac94f1c1b3c718b5322","slug":"151518807753-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।
शम्स माडल स्कूल मुर्कीखुर्द के तत्वावधान में शुक्रवार को बैरनपुर स्थित योगी बीर बाबा परिसर में स्व. लखीचंद्र प्रसाद कसेरा स्मृति चिह्न क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को उपजिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में वीर लोरिक हाउस से कछुआ दौड़ में सोमिया यादव प्रथम, फैजान खान द्वितीय, शहीद टीपू सुल्तान हाउस से कछुआ दौड़ में माधुरी यादव प्रथम, प्रिया कुशवाहा द्वितीय, शहीद अशफाकउल्लाह खान हाउस से कछुआ दौड़ में अल्तमश प्रथम, अशोक बिंद द्वितीय, मदन मोहन मालवी हाउस से चम्मच दौड़ में विशाल यादव प्रथम और सर सैय्यद खान हाउस से चम्मच दौड़ में रिया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया। मौके पर विशिष्ठ अतिथि शाहजहां खान, कैलाश खरवार, शहाबुद्दीन खान, सारा जावेद, ग्राम प्रधान पप्पू खान, अफरोज अंसारी, सलाउद्दीन खान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता लालती देवी एवं संचालन अधिवक्ता शेषनाथ राय किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या राजदा खातून ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।