फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पटरियों पर सज रही दुकानें, लग रहा जाम

पटरियों पर सज रही दुकानें, लग रहा जाम

Sun, 11 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पटरियों पर सज रही दुकानें, लग रहा जाम
सैदपुर। नगर के दुकानदारों पर पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों का जरा भी खौफ नहीं दिखाई रहा है। शायद यही कारण है कि वह अपनी दुकानों को पटरियों तक सजा रहे हैं। इससे राहगीरों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। रेलवे क्रासिंग बंद होने के दौरान लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है। कभी आधा तो कभी डेढ़ से लेकर दो घंटे तक वाहनों की कौन कहे, लोगों के पैर भी थम जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में सड़क की पटरियों पर अस्थाई दुकानें लगने के साथ ही स्थाई दुकानदार भी पटरियों तक सामानों को सजा दे रहे हैं। इससे पटरी अवरुद्ध हो जा रही है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि आए दिन लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। पटरियों पर सामानों के होने की वजह से वाहनों का निकल पाना संभव नहीं हो रहा है। अगर कोई वाहन चालक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का विरोध करता है तो वह उनसे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जाम की सबसे भीषण समस्या उस समय उत्पन्न हो जाती है, जब ट्रेनों के गुजरने के दौरान रेलवे क्रासिंग बंद हो जाती है। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन

इस दौरान पटरी पर सजी दुकानें कोढ़ में खाज का काम करती है। लोगों को पटरियों का लाभ नहीं मिल पाता है। जाम में अन्य लोगों के साथ एंबुलेंस के साथ ही स्कूली वाहन भी फंसे रहते हैं। एक कदम पैदल निकल पाना भी लोगों के लिए संभव नहीं हो पाता है। कभी आधा तो कभी डेढ़ से लेकर दो घंटे तक लोगों को जाम में हांफना पड़ता है। इस जटिल समस्या को देखते हुए पूर्व में आए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने नगर की सड़कों से अतिक्रमण हटवाने का एक सफल प्रयास किया था, जिससे जाम की समस्या काफी हद तक कम हुई थी लेकिन बाद में फिर से दुकानदारों ने पटरियों को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्र ने कहा कि समय-समय पर अतिक्रमण हटवाया जाता है लेकिन बाद में फिर से दुकानदार अतिक्रमण कर लेते हैं। शीघ्र ही अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कराई कार्रवाई की जाएगी, जिससे कि वह दोबारा अतिक्रमण न करें और समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed