{"_id":"5a5266854f1c1bbf2d8b53a7","slug":"151515349637-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस निर्दलीय सभासदों ने बसपा की ली सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस निर्दलीय सभासदों ने बसपा की ली सदस्यता
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को अंसारिया बालिका इंटर कालेज यूसुफपुर के परिसर में हुई। इसमें बसपा की ओर से जिला मुख्यालय पर मनाए जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिवस समारोह को भव्य रूप देने की रणनीति तय की गई। साथ ही नगरपालिका परिषद के 10 निर्दलीय सभासदों एवं सभासद प्रतिनिधियों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार देश में नफरत फैलाने का कार्य कर रही है। विकास के झूठे वादे किए जा रहे हैं। किसान, नवजवान, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, दलित किसी की कोई सुनवाई नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा अपराध मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। प्रदेश में महिलाएं एवं बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा सुप्रीमो मायावती के जिला मुख्यालय पर मनाए जाने वाले जन्मदिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। बसपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुडडू ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता केंद्र एवं प्रदेश सरकार के झूठे वादों से ऊब गई है। निकाय चुनाव में बसपा के मत प्रतिशत में वृद्धि होने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। इस अवसर पर डॉ. उत्तम, गिरजाराम, सरफराज अली, नसीम राईनी, नजीबुल्लाह, हसनैन कुरैशी, अनवर राईनी, बब्लू राईनी, लडडू खां, शमशाद खां को बसपा जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर बसपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, नगरपालिका के चेयरमैन शमीम अहमद, मंडल को-आर्डिनेटर विनोद राम बागड़ी, विरेंद्र यादव, शारदानंद राय, मुहम्मद जफर खा चंदा, फेंकू सिंह यादव, गोवर्द्धन सिंह यादव, विक्रमा यादव, संगीता गुप्ता, बृजलाल यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संजय सिद्धार्थ एवं संचालन बलिराम पटेल ने किया। अंत में शमीम अहमद ने आभार प्रकट किया।