{"_id":"59690a9f4f1c1b8c6a8b4627","slug":"151500056223-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी में छात्राओं ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी में छात्राओं ने बाजी मारी
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली (गाजीपुर)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग केे तत्वावधान एवं नेहरू युवा केेंद्र के समन्वय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देवकली विकासखंड के परिसर में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी आयोजित की गई है। दूसरे दिन शुक्रवार को क्षेत्र के हनुमान सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी-मेले का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी। मेले में कृषि विभाग ने नई कृषि तकनीकों जैसे स्प्रिंकलर सिंचाई, सोलर पंप तथा जैविक उर्वरकों आदि की जानकारी किसानों को उपलब्ध करायी। कृषि विभाग की तरफ से कृषि चिंतन पत्रिका का वितरण किया गया। कौशल विकास विभाग की तरफ से चलाए जा रहे विभिन्न रोजगारपरक कोर्स की जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामान्य रोगों की दवाइयां वितरित की गई। वन विभाग ने सभी को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। कुष्ठ रोग विभाग की तरफ से सफेद दाग और कुष्ठ के कारणों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर हनुमान सिंह इंटर कालेज के छात्र- छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे पहले जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का भ्रमण कर विभागों से संबंधित जानकारियां प्राप्त की।
विज्ञापन