{"_id":"6b0892ad3680bb781f081d30","slug":"1500-youths-registered-511-received-offer-letters-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-164660-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 1500 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 511 को मिले ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 1500 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 511 को मिले ऑफर लेटर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले में मिले ऑफर लेटर के साथ प्
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया, जबकि 511 युवाओं को रोजगार के लिए ऑफर लेटर दिए गए।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश राय ने फीता काटकर किया। समापन पर अतिथियों ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए।
जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी देना है। उन्होंने युवाओं से सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि आगामी रोजगार मेलों की जानकारी मिल सके। मेले में आउटसोर्सिंग पोर्टल, विदेश में भर्ती के अवसरों और करियर काउंसलिंग की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मुकेश राय ने रोजगार मेलों के नियमित आयोजन पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। संचालन कॉलेज के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने किया। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, कॉलेज के प्रधानाचार्य और अन्य अतिथि मौजूद रहे।