फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 thousand wanted reward arrested in truck robbery

Ghazipur News: ट्रक लूटकांड में 15 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

Sat, 31 Dec 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
15 thousand wanted reward arrested in truck robbery
बारा। गहमर कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम के साथ ट्रक लूटकांड में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी वांछित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा प्रभारी निरीक्षक ने गहमर थाने में किया।
विज्ञापन

सरायकेला जनपद के आदित्यनगर थाना क्षेत्र में 8 सितंबर 2022 को 19.64 मिट्रिक टन सरिया लदा ट्रक निकला था। चालक का अपहरण कर ट्रक लूट लिया गया था। ट्रक चालक की हत्या कर शव को झारखंड में फेंक दिया था। मामले के वांछित से पुलिस में मुठभेड़ हुई थी जिसमें वांछित पुलिस पर फायर कर फरार हो गया था। पुलिस ने लूटा ट्रक बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने 22 सितंबर 2022 को गाजीपुर नगर कोतवाली पुलिस पर भी फायर किया गया था। गहमर थाने में व गाजीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। जबकि आरोपी फरार था। पुलिस ने शुक्रवार की शाम वांछित श्रवण कुमार उर्फ छोटू यादव पुत्र रामजी प्रसाद यादव निवासी पंचमहला थाना खुदागंज जनपद नालंदा बिहार को गिरफ्तार कर लिया। उसपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए वांछित पर गहमर व गाजीपुर नगर कोतवाली में पुलिस पर फायर करने का मामला दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन कुमार उपाध्याय, उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी, उप निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह, कांस्टेबल छोटू राय, कांस्टेबल सद्दाम हुसैन, स्वाट टीम गाजीपुर के हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह व चंद्रमणि त्रिपाठी आदि रहे।
दस हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार
बारा। गहमर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कर्मनाशा के तटवर्ती गांव देवल से गो तस्करी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम था । बदमाश का पुलिस ने चालान कर दिया।

दस हजार के इनामी मोहित बाबू निवासी भवानीपुर रितौर थाना इकदिल जनपद इटावा को उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2022 को गहमर पुलिस को सूचना मिली थी कि गो तस्कर डीसीएम वाहन में गोवंश को बिहार ले जा रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया था। उक्त बदमाश फरार हो गया था जिस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गहमर कोतवाली के उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed