फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवाओं के अंदर गिरते हुए मनोबल को बढ़ाने पर चर्चा

युवाओं के अंदर गिरते हुए मनोबल को बढ़ाने पर चर्चा

Sun, 24 Feb 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
युवाओं के अंदर गिरते हुए मनोबल को बढ़ाने पर चर्चा
गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गोड़ा देहाती पर दो दिवसीय प्रांतीय युवा समीक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें युवाओं के मनोबल को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
रविवार को अंतिम दिन मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने बताया की युवापन के जोश एवं ओजस्विता के क्षरण से संबंधित विषयों पर चिंता व्यक्त की गई। युवाओं के अंदर गिरते हुए मनोबल को बढ़ाने के लिए योग एवं अध्यात्म के विभिन्न पहलुओं को उनके दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए भी चर्चा हुई। केंद्रीय प्रभारी के प्रतिनिधि के रूप में प्रभाकर सक्सेना, रामविलास शर्मा, कैलाश नारायण तिवारी, अनिल श्रीवास्तव एवं मुख्य ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने युवकों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अहम विषयों पर चर्चा की। इससे पहले पुलवामा में शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जम्मू-कश्मीर के भटके युवाओं को सन्मार्ग पर लाने के लिए प्रार्थना भी की गई।

जिले के युवा प्रभारी क्षितिज श्रीवास्तव ने कहा कि आज युवाओं को अध्यात्म के वैज्ञानिक पहलुओं पर विचार करके अपनी जीवन चर्या शुरू करना चाहिए। आध्यात्मिक जीवन से बड़ी से बड़ी सफलताओं को अर्जित किया जा सकता है। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्य ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने आए हुए सभी जिला प्रतिनिधियों की विदाई की। कार्यक्रम में ओमनारायण राय, पवन, संतोष सेठ, राहुल सिंह, शिवजी तिवारी, अंकुर राय का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed